नई दिल्ली, मई 21 -- Capricorn Horoscope 21 May 2026, मकर राशिफल आज : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सुबह से ही काम थोड़ा ज्यादा रह सकता है लेकिन धीरे-धीरे सब संभल जाएगा। मन में जो उलझन चल रही थी, उसमें भी राहत महसूस होगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के लोग साथ देंगे और किसी अपने से अच्छी बात हो सकती है। आज बेवजह की चिंता करने से बचिए। जो काम हाथ में है, उसे आराम से पूरा करिए। जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। दिन के आखिर में मन हल्का महसूस होगा।मकर राशि का लव राशिफल प्रेम जीवन की बात करें तो आज साथी का पूरा साथ मिलेगा। अगर कुछ दिनों से बातचीत कम हो रही थी तो आज फिर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी घर के कामों में सहयोग करेगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो आज अपने पार्टनर के साथ अच्छा सम...