नई दिल्ली, जून 11 -- Capricorn Today Horoscope 11 June 2026, आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों की आज स्थिति अच्छी है। सितारे आपके पक्ष में रहेंगे लेकिन गृह कलह के संकेत हैं, इसलिए परिवार से जुड़े मामलों को बहुत सावधानी से संभालें। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। मां के स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे।मकर लव राशिफल- प्रेम के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। नए प्रेम का आगमन और पुराने प्रेम की अनबन खत्म हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, उन्हें माता-पिता का सहयोग मिल सकता है और प्रेम अब विवाह की ओर जा सकता है। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ एक यादगार शाम ...