सराईकेला, जनवरी 15 -- सरायकेला, खरसावां, संवाददाता। मकर संक्रांति पर सरायकेला-खरसावां जिले में खरकई, संजय समेत अन्य नदियों के तट पर भक्ति और उत्सव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ठंड के बावजूद सुबह 5 बजे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नदी के तटों पर पहुंच हर-हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और तट पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना की। अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों के बीच तिल, गुड़, खिचड़ी और गर्म कपड़ों का दान किया। मकर पर्व को लेकर कई जगहों पर टुसू मेला का भी आयोजन किया गया। इधर, गुरुवार को आखान मनाया जाएगा। झारखंड में आखान के दिन को काफी शुभ माना जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं। जबकि किसान हलों की पूजा करते हैं। सरायकेला क्षेत्र अपनी छऊ नृत्य और पारंपरिक संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.