नई दिल्ली, मई 18 -- ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का किसी न किसी राशि से खास संबंध माना गया है। शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। हालांकि दोनों राशियों पर शनि का असर एक जैसा नहीं माना जाता। कहा जाता है कि शनि देव कुंभ राशि वालों पर थोड़ा ज्यादा मेहरबान रहते हैं, जबकि मकर राशि वालों को सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।कुंभ राशि पर क्यों रहती है शनि की खास कृपा? ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि मानी जाती है। इसका मतलब होता है कि इस राशि में शनि अपना असर ज्यादा मजबूत तरीके से दिखाते हैं। यही वजह है कि कुंभ राशि वालों को शनि से अच्छे परिणाम जल्दी मिल जाते हैं। कई बार शनि की साढ़ेसाती या महादशा में भी इन्हें बड़े नुकसान कम ही देखने पड़ते हैं।कुंभ राशि वालों की खास बातें कहा जाता है कि कुंभ राशि के लोग मेहनती ...