गढ़वा, अप्रैल 12 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। मकरी पंचायत में जनवितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पंचायत की मुखिया सरिता देवी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र लिखकर फरवरी के राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की गई है।आवेदन के अनुसार, मकरी पंचायत के विभिन्न उपभोक्ताओं आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य मंजू कुमारी, उपभोक्ता बैजनाथ सिंह, हरिशंकर सिंह, उपेंद्र बैठा समेत अन्य ने आरोप लगाया है कि फरवरी माह का राशन अब तक वितरित नहीं किया गया है। वहीं कुछ लाभुकों ने यह भी शिकायत की है कि डीलर द्वारा प्रति राशन कार्ड एक से दो किलो तक राशन कम दिया जा रहा है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी मौखिक रूप से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों में उसे लेकर नाराजगी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.