बरेली, जून 3 -- भमोरा।विकास खंड आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत मकरंदपुर ताराचंद की प्रधान रिंकी पांडे ने प्रशासक बनने पर पद से इस्तीफा दे दिया। ग्राम पंचायत मकरंदपुर ताराचंद से रिंकी पांडेय पत्नी विनय शर्मा ने पांच साल तक गांव में प्रधान पद पर रहकर विकास कार्य कराए। प्रधान रिंकी पांडेय भी शासनादेश के अनुसार प्रशासक बन गईं। रिंकी पांडेय ने दो जून को पंचायत राज अधिकारी बरेली को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने बताया कि वह पारिवारिक कारणों से पंचायत के दायित्वों का निर्वाहन करने में असमर्थ हैं। अपने पद से इस्तीफा दे रहीं हैं। यह भी पढ़ें- जिले की 17 ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत बने प्रशासक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...