मकरंडा में जर्जर स्कूल भवन की होगी मरम्मत
चक्रधरपुर, जून 22 -- सारंडा के सुदूरवर्ती मकरंडा गांव के प्राथमिक विद्यालय की बदहाली और ग्रामीणों के आक्रोश की खबर छपते ही उपायुक्त ने मामले पर त्वरित संज्ञान लिया। उपायुक्त के सख्त निर्देश पर रविवार को एनआरईपी के कनीय अभियंता अर्जुन कुमार बाउरी मकरंडा गांव पहुंचे और जर्जर स्कूल भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता ने देखा कि स्कूल भवन की हालत बेहद खस्ताहाल है, जिससे कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। निरीक्षण के बाद कनीय अभियंता अर्जुन कुमार बाउरी ने बताया कि उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को इस मामले में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल की स्थिति वाकई काफी खराब है और यहां नया भवन बनना बेहद जरूरी है। चूंकि मानसून का समय शुरू हो गया है, इसलिए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से भवन की मरम्मत कराई जाएगी। अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.