अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या। शहर के मकबरा- फतेहगंज मार्ग पर गणेशनगर के पास ट्रक धंसने से आवागमन प्रभावित रहा। राहगीरों को आवागमन में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा, हालांकि काफी मशक्कत के बाद ट्रक को निकाला जा सका। उसके बाद मार्ग पर वाहनों का आवगाामन बहाल हो सका।
गड्ढा समस्या वहीं दूसरी ओर अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर डाभासेमर के पास गड्ढा हादसे का सबब बना हुआ है, लेकिन मार्ग के गड्ढे को दुयस्त न करके यातायात पुलिस का बैरियर लगा दिया गया है। इस समस्या को राहगीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और जिम्मेदार विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
ट्रक धंसना शहर के नाका क्षेत्र में गणेशनगर के पास मुख्य मार्ग पर गुरूवार को ट्रक धंस गया। इस क्षेत्र में सीवर लाइन निर्माण की वजह से मार्ग के किनारे खुदाई कर दी गई है। गुरूवार की रात में हल्की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.