सीवान, अप्रैल 14 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के मकदूम सराय में सोमवार को पुलिस ने कुर्की वारंट के तहत बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महताब और शहजाद अली के घर पर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया गया था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधि अनुसार घर की संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूरा अभियान संपन्न कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून से बचने की को...