गौरीगंज, मार्च 27 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। विकास खंड के अंतर्गत गोमती नदी पर मकदूमपुर कला गांव के पास पक्के पुल का निर्माण किया जाएगा। विधायक की मांग पर शासन ने पुल निर्माण के लिए 38.08 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया है। इस पुल के बन जाने से अमेठी व रायबरेली के लोगों को रामनगरी अयोध्या जाने के लिए सहूलियत मिलेगी। सैकड़ों वर्ष पहले अयोध्या की देवगांव रियासत के राजा की ओर से जिले के लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए बनाया गया गोमती नदी का पुल बाढ़ में ढह गया था। नदी पार करने के विकल्प के रूप में नाव ही एक मात्र सहारा थी। जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी की मांग पर जिलाधिकारी ने पांच मई 2025 को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर पुल निर्माण की सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.