देहरादून, मार्च 9 -- देहरादून। मकतब सईदिया मस्जिद आजाद कॉलोनी की ओर से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के साथ ईद की खुशियां बांटने के लिए एक विशेष पहल की शुरुआत की गई है। इसका आगाज मकतब के नाजिम और जमीयत उलमा-ए-हिंद के शहर अध्यक्ष मुफ्ती अयाज ने किया है। उन्होंने मकतब में राशन, कपड़ों आदि की कई किट तैयार की है, जो जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। मुफ्ती अयाज ने समाज के संपन्न और सामर्थ्यवान लोगों से इस नेक काम में बढ़-चढ़कर मदद करने की गुजारिश की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आपसी सहयोग और दान से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाई जा सकती है। इस पहल का मकसद जरूरत परिवारों की ईद भी हर्षोल्लास के साथ मनवाना है। कोई भी ईद की खुशियों से वंचित न रहे। यह पहल समाज में आपसी भाईचारे और हमदर्दी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.