मकड़ा गैंग के खिलाफ कार्रवाई तेज, एक और सदस्य गिरफ्तार
हरिद्वार, मई 28 -- लाठी-डंडों के साथ हुड़दंग, वाहनों पर गैंग के चिह्न और सोशल मीडिया वीडियो के बाद चर्चा में आए तथाकथित 'मकड़ा गैंग' के खिलाफ श्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने गैंग से जुड़े एक और युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गुरुवार को कांगड़ी निवासी वंश चौधरी (19) को पकड़ा किया गया। गैंग से जुड़े कुछ युवकों को पूर्व में पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। पूछताछ में आरोपी से गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिलने की बात सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.