मकई खेत में मिला युवक का शव गला दबाकर हत्या की आशंका
समस्तीपुर, मार्च 17 -- खानपुर। खानपुर थाना क्षेत्र चकवाखर चौक के सामने मक्के की खेत में एक युवक का शव मंगलवार को मिला। घास काटने गए लोगों की नजर शव पर पड़ी। हल्ला होने पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद मृतक की पहचान खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड एक निवासी स्व. कपिलेश्वर पासवान के 35 वर्षीय पुत्र बैजू पासवान के रूप में की गई। परिजनों की माने तो बैजू घर से किसी काम के लिए निकला था। इसके बाद लोगों ने उसका शव खेत में पड़ा देखा गया। लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने घर रंजीतपुर ले आए। मृतक की मां रीता देवी एवं पत्नी बीना देवी का रो रो कर बुरा हाल था। पत्नी बीना देवी और परिजन रोते रोते बार बार बेहोश हो रही थी। घटना की सूचना खानपुर पुलिस को दी गई। मौके पर खानपुर अपर थानाध्यक्ष पूनम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.