मुंगेर, फरवरी 12 -- बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड के एकाशी एवं कल्याणपुर दियारा में मकई की फसल में कीड़ों के प्रकोप से किसान परेशान हैं। सैकड़ों एकड़ में लगी फसल प्रभावित हो गई है, जिससे किसानों को उपज घटने की चिंता सता रही है। किसानों ने बताया कि फसल की तीन बार सिंचाई की गई और कई बार कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया गया, लेकिन कीड़ों पर नियंत्रण नहीं हो सका। कीड़ों के कारण मकई के पौधों का विकास रूक गई है और पत्ते टूटकर गिर रहे हैं। किसान विजय सिंह, प्रभाष सिंह और शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे खेत में कीड़ा लग गया है। इससे फसल कमजोर हो रही है और उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। एकाशी दियारा के साथ-साथ कल्याणटोला दियारा में भी मकई की फसल में कीड़ों का प्रकोप देखा जा रहा है। कल्याणटोला के किसान दिलीप मंडल ने कहा कि दवा छिड...