मकई की खेत में लगाए गए नंगे तार से सटकर मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार
पलामू, अक्टूबर 3 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नौडीहा थाना क्षेत्र के सरईडीह गांव के टोला फटिया निवासी संदीप भुइयां की मकई के खेत में नंगे बिजली तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त 57 वर्षीय ललन भुइयां को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में पलामू सेंट्रल जेल भेज दिया है। ललन भुइयां चराई पंचायत के ऊपरलीटाड़ का रहने वाला है। नौडीहा के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में अनुसंधान के दौरान जानकारी सामने आई कि ललन भुइयां ने अपनी बारी में मकई की फसल लगाई थी। फसल को नीलगाय से बचाने के लिए उसने खेत को सिंगल फेज बिजली के नंगे तार से घेर दिया था। यह भी पढ़ें- बिहारः 3 की मौत, 3 गंभीर, जानवरों के लिए खेत में लगे करंट का शिकार बने इंसान; सीतामढ़ी में दर्दनाक कांड तार को खंभे और बिजली पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.