गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, संवाददाता। मऊ के दोहरीघाट में सड़क हादसे के शिकार हुए दंपति और उनके बेटे का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजघाट स्थित राप्ती तट पर तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिजनों और परिचितों की मौजूदगी में माहौल गमगीन रहा। खोराबार निवासी विनय श्रीवास्तव अपनी पत्नी और बेटे के साथ रांची से बेटी की शादी कर गोरखपुर लौट रहे थे, तभी रास्ते में मऊ में हुए भीषण सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। शनिवार रात पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव खोराबार स्थित उनके घर लाए गए, जहां परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- शादी की खुशी मातम में बदली, पलभर में पूरा परिवार हो गया समाप्त रविवार को राजघाट पर राप्ती नदी के तट पर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मृतक विनय श्रीवास्तव के ...