मऊ से अंबाला के लिए स्पेशल ट्रेन एक अक्तूबर से चलेगी
मऊ, सितम्बर 20 -- मऊ, संवाददाता। रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मऊ से अंबाला के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन (05301/05302) मऊ से दिल्ली, हरियाणा होते हुए पंजाब के अंबाला कैंट तक जाएगी। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। मऊ-अंबाला स्पेशल ट्रेन (05301) 1 अक्तूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 4:40 बजे मऊ जंक्शन से रवाना होगी। यह बेल्थरारोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद हरियाणा के सोनीपत और पानीपत होते हुए अगले दिन शुक्रवार को सुबह 3:55 बजे अंबाला कैंट जंक्शन पहुंचेगी।वापसी यह भी पढ़ें- त्योहार स्पेशल ट्रेनों का सीवान स्टेशन पर होगा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.