आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में वृद्धा मरीज और उसके बेटे को डॉक्टर द्वारा पीटने की घटना की जांच अब मऊ के सीएमओ करेंगे। घटना के एक माह बाद भी जांच प्रक्रिया लटकी हुई है। जबकि इस मामले में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने एडी हेल्थ से तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। जांच टीमें अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं। जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी 85 वर्षीय सावित्री सिंह के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। वह अपने पुत्र देवेंद्र सिंह के साथ 12 मार्च को उपचार कराने के लिए मंडलीय अस्पताल आई थीं। यह भी पढ़ें- केजीएमयू में छेड़छाड़ के आरोपी डॉक्टर पर मेहरबानी अस्पताल के कमरा नंबर 26 में आर्थो सर्जन डॉ. विनोद कुमार से इलाज कराने पहुंचीं। ओपीडी बंद करने का समय हो गया था। डॉ. विनोद उन्हें नहीं देखना चा...