मऊ शहर को मिली सद्भाव मंडप की सौगात
मऊ, मई 16 -- मऊ, संवाददाता। मऊ शहर को शनिवार को एक बड़ी विकास की सौगात मिली। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत हकीकतपुर में नवनिर्मित सद्भाव मंडप लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सद्भाव मंडप का निर्माण उन क्षेत्रों में कराया जाता है, जहां अल्पसंख्यक समुदाय की संख्या अधिक होती है। ताकि क्षेत्रीय लोगों को सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि यह भवन बहुउद्देशीय उपयोग के लिए तैयार किया गया है, जहां शादी-विवाह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक आयोजन एवं सामुदायिक बैठकों जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इसके निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा तथा सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं सद्भाव मंडप के लोकार्पण को लेकर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.