आगरा, अप्रैल 23 -- शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर निगम ने गुरुवार को मऊ रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाए गए दर्जनों टिनशेड को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। अभियान के तहत निगम की टीम ने फुटपाथ और नालियों पर कब्जा कर बनाए गए काउंटर, अस्थायी ढांचे और अन्य सामान को भी जब्त कर लिया। अचानक की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने-अपने सामान को हटाने में जुट गए।कार्रवाई का नेतृत्व अवर अभियंता मुकेश कुमार ने किया। निगम की टीम ने सख्ती के साथ पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क और फुटपाथ आम जनता के लिए हैं, उन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.