बलिया, फरवरी 28 -- बेल्थरारोड। क्षेत्र के चंदायर कलां निवासी एक 30 वर्षीय राजन मौर्य की शुक्रवार की रात मऊ जनपद के दुबारी के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि राजन अपनी बहन के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से वापस लौट रहा था। इसी बीच दुबारी के पास ही अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में राजन की जान चली गयी, जबकि कार में सवार तीन-चार अन्य लोग घयल हो गये। आसपास के लोगों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। दुर्घटना की जानकारी होते ही रात में ही गांव-घर के लोग मऊ पहुंच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.