मऊ, मार्च 29 -- पहसा (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में रविवार की देर रात लगभग 1.30 अयोध्या से बलिया लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में 30 श्रद्धालु घायल हो गए। इसमें 26 घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, प्रभारी सीएमएस समेत अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अयोध्या में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से श्रद्धालुओं से भरी बस वापस बलिया लौट रही थी। श्रद्धालुओं से भरी बस रविवार की देर रात लगभग 1.30 बजे हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नहर पुलिया के समीप एक प...