मऊ, अप्रैल 14 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कचहरी सदर मालखाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को मालखाने में असलहा रखने के दौरान अचानक राइफल से फायर हो गया। फायर होने के बाद गोली पुलिसकर्मी के कंधे के दाहिने तरफ जा लगी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिसकर्मी के कंधे के दाहिने तरफ गोली लगी है। सीसी कैमरे के फुटेज से जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- मऊ के मालखाने में राइफल जमा करने जा रहे सिपाही को लगी गोली चंदौली निवासी 30 वर्षीय दीपक की तैनाती कचहरी के मालखाने में थी। सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.