मऊ में बस चालक की मौत
वाराणसी, अक्टूबर 7 -- चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के अजांव गांव निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार उपाध्याय उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के काशी डिपो में संविदा चालक थे। वह गत चार अक्तूबर को वाराणसी-गाजीपुर-गोरखपुर के लिए बस लेकर जा रहे थे। मऊ के कोपागंज में अचानक तबीयत खराब हो गई। परिचालक ने 108 की एम्बुलेंस मंगाकर बीएचयू अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। परिवार में पत्नी अपर्णा उपाध्याय और एक 8 वर्ष का पुत्र है। अंतिम संस्कार चंद्रावती घाट पर किया गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में पलटी बुलेट, युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.