मऊ, मई 20 -- दोहरीघाट/मधुबन (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। एंटी करप्शन आजमगढ़ इकाई की टीम ने मंगलवार को मधुबन के राजस्व लेखपाल को भूमि पैमाइश के नाम पर पांच हजार रुपये घूस लेते दोहरीघाट-मधुबन सीमा स्थित ग्राम सभा कटघरा महल गेट के पास से रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार राजस्व लेखपाल से टीम के सदस्य कड़ी पूछताछ करने में जुटे रहे। उधर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से पूरे दिन राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर कसायर कैथवली बीबीपुर निवासी किसान महेन्द्र कुमार पुत्र रामरतन ने एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ इकाई को शिकायत किया था कि नसीरपुर वनपोखरा के राजस्व लेखपाल अनिल कुमार भूमि की पैमाइश के लिए उनसे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच करने के बाद गिरफ्तारी के...