मऊ, जनवरी 6 -- मऊ, संवाददाता। मऊ जंक्शन पर मंगलवार की सुबह दादर एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जैसे ही ट्रेन मऊ जंक्शन पर पहुंची बम निरोधक दस्ता, रेलवे पुलिस टीम के साथ एएसपी अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ट्रेन को खाली कराकर सभी यात्रियों की गहन चेकिंग की जा रही है। मऊ जंक्शन पर बम की अफवाह से यात्रियों में अफरा-तफरी रही। गोरखपुर से मुम्बई जाने वाली दादर एक्सप्रेस ट्रेन मऊ जंक्शन सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मऊ जंक्शन पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही सनसनी फैल गई। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन को बम से उड़ाने की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग ने सर्तकता को लेकर गहन जांच शुरु कर दिया है। ट्रेन को स्टेशन पर रोककर सभी डिब्ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.