मऊ, दिसम्बर 9 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ के पास सोमवार की सुबह सब्जी मंडी जा रहे बाइक सवार किसान के बेटे की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किसान के बेटे की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किए। उधर हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ और शहर कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहंुच गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों के समझाने-बुझाने पर किसी तरह से जाम समाप्त हुआ। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इंदरपुर भलयां गांव निवासी सदानंद मौर्य सब्जी की खेती करते हैं। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे किसान सदानंद मौर्य का 20 वर्षीय पुत्र मनीष मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.