बलिया, जून 27 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के गुलौरा मठिया गांव के पास शनिवार की शाम अज्ञात युवती का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में ले लिया। कुछ देर बाद युवकी की पहचान मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के गाज़ीपुर निवासी 24 वर्षीय प्रतिज्ञा यादव के रूप में हुई। जांच-पड़ताल में पता चला कि 24 जून को अपनी बड़ी बहन व भाई के साथ नहाते समय प्रतिज्ञा नदी की तेज धारा में बह गई थीं। घटना के बाद से एनडीआरएफ, और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जा रही थी। चौथे दिन शनिवार को बहकर यहां पहुंची युवती की लाश बरामद हुई। प्रतिज्ञा के साथ डूबी उसकी बड़ी बहन का फिलहाल सुराग नहीं लग सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...