मऊ, अप्रैल 27 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में सोमवार की सुबह एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या करके शव खेत से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। घटना के बाबत एएसपी ने बताया कि मृत किशोर के शरीर पर चोंट के निशान पाए गए है, प्रथम दृष्टयता मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। वहीं घटना के बाबत अभी तक परिजनों की तरफ से थाने में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अरदौना गांव में सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान गांव स्...