मऊ में आजमगढ़ के युवक की सिर कूंचकर हत्या
मऊ, अप्रैल 9 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में गुरुवार सुबह आजमगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवक की सिर कूंचकर हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंका दिया। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और फोरेंसिक टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। मौके से पुलिस टीम ने शराब की खाली बोतल, चप्पल और 110 रुपये नगदी बरामद किया। घंटों मशक्कत के बाद दोपहर को शव का शिनाख्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । एएसपी ने बताया कि मृतक युवक के सिर, चेहरे समेत कई हिस्सों में चोंट के गंभीर निशान मिले हैं। स्थानीय सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत रणवीरपुर गांव में गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे ग्रामीण अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास ही गेहूं के खेत में 22 वर्षीय युवक का शव मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.