मऊ बाजार फायरिंग कांड में चार आरोपी गिरफ्तार
समस्तीपुर, जून 11 -- विद्यापतिनगर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ बाजार में दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दी गई है। जानकारी के अनुसार गत दिनों मऊ बाजार में एक मिठाई दुकान को खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। फायरिंग का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई घटना के बाद पुलिस ने दिलीप साह के आवेदन पर 14 नामजद अभियुक्तों व आधा दर्जन अज्ञात आरोपितों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.