मऊ-बलिया राष्ट्रीय राज्य मार्ग जुड़ेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे से
मऊ, सितम्बर 6 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग 128-बी मऊ-बलिया को वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। यह फोरलेन 73 राजस्व गांवों से होकर निकलेगी। इसके लिए मऊ के 40 और बलिया के 33 राजस्व गांवों को चिह्नित किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजस्व गांवों के मानचित्र के लिए प्रशासन को पत्र लिखा था, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को नामित किया है। जिले को बिहार से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 128-बी का फोरलेन निर्माण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यह मार्ग प्रमुख बाजारों से होकर गुजरता है। इसे सुरक्षित रखने के लिए बाजार के बाहर से फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। इसका निर्माण होने से बलिया और बिहार की दूरी कम होगी तथा आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस फोरलेन का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.