मऊ-बरेली परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन आज से
आजमगढ़, अगस्त 2 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मऊ-बरेली जंक्शन के बीच परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन रविवार से शुरू होगा। रेलवे के मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05185 मऊ जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा विशेष एवं 05186 बरेली जंक्शन-मऊ जंक्शन परीक्षा विशेष का संचालन 16-16 फेरों के लिए किया गया है। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05185 मऊ जंक्शन से 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 20 एवं 24 अगस्त 2026 को संचालित होगी। वहीं गाड़ी संख्या 05186 बरेली जंक्शन से 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 21 एवं 25 अगस्त 2026 को चलाई जाएगी। यह भी पढ़ें- लखनऊ होकर मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल आज से मऊ से चलने वाली परीक्षा विशेष ट्रेन 05185 मऊ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.