बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने थाना मरका क्षेत्रांतर्गत स्थित नवनिर्मित मऊ चौकी का उद्घाटन किया। एएसपी ने कहा कि नवनिर्मित मऊ चौकी को बेहतर सुविधाओं के ढंग से विकसित किया गया है। यहां अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...