मऊ, मार्च 21 -- मऊ, संवाददाता। ईद- उल- फितर (ईद) का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक इलामारनजी के निर्देश पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पल-पल की गतिविधि पर उच्चाधिकारी पैनी नजर रखे रहे। शनिवार की सुबह कस्बे की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की और नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी। पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहे। संवेदनशील स्थानों समेत सभी ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गई थी। इस दौरान घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय, नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व नगर पालि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.