चम्पावत, अप्रैल 21 -- जगदीश, लोहाघाट। बाराकोट के मऊ चौमेल क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी प्रकाश सिंह, दिनेश चंद्र, उमेश सिंह ने बताया कि गुलदार का खतरा क्षेत्र में बना हुआ है। लोग अकेले घर से निकलने घबरा रहे हैं। क्षेत्र में जहां पर वन विभाग ने कैमरे लगाए हैं, वहां पर गुलदार की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। उन्होंने वन विभाग से टैप कैमरे और पिंजरे को अलग स्थानों में लगाने की मांग की है। इधर रेंजर आरके जोशी ने बताया कि पिंजरा और ट्रैप कैमरा की लोकेशन बदली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...