गोपालगंज, सितम्बर 5 -- गोपालगंज, आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने सीवान रूट से कोलकाता तक चलने वाली मऊ-कोलकाता विशेष ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया है। अब इस ट्रेन का परिचालन 26 नवंबर तक अप और डाउन दिशा में आठ अतिरिक्त फेरों में किया जाएगा। विस्तारित अवधि में ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से और प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता टर्मिनल से अतिरिक्त फेरा लगाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि पहले इस विशेष ट्रेन का परिचालन पांच सितंबर तक निर्धारित था। यात्रियों की सुविधा और पर्व-त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने परिचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के चलने से इलाके के लोगों को सीवान और छपरा के रास्ते हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान और नैहाटी तक यात्रा करने...