गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मऊ जिले में बुधवार को रजिस्ट्री विभाग (उप निबंधक कार्यालय) सदर कार्यालय पर गोरखपुर आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। जिससे पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयकर अधिकारी विनीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम सुबह करीब 11:00 बजे दो गाड़ियों से कार्यालय पहुंची। टीम में आयकर निरीक्षक अमित गुप्ता, रूपेश कुमार, अवनीश सिंह एवं वशिष्ठ गिरी शामिल रहे। इस कार्रवाई में गोरखपुर और लखनऊ की टीम के अधिकारी भी सम्मिलित थे। जांच के दौरान टीम ने रजिस्ट्री से जुड़े अभिलेखों, रजिस्टरों एवं कंप्यूटर डेटा की बारीकी से जांच की। साथ ही कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई रजिस्ट्री से जुड़े वित्तीय लेन-देन मे...