चंदौली, अप्रैल 14 -- मऊ, संवाददाता। मालखाने में असलहा रखने के दौरान राइफल से चली गोली से सिपाही घायल हो गया। गोली पुलिसकर्मी के कंधे के दाहिने ओर लगी है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि पुलिसकर्मी के कंधे के दाहिने ओर गोली लगी है और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से मामले की जांच की जा रही है।चंदौली निवासी 30 वर्षीय दीपक की तैनाती कचहरी के मालखाने में थी। सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह अपनी राइफल जमा करने जा रहा था। इसी दौरान राइफल से गोली चल गई और सिपाही को लग गई। यह भी पढ़ें- शहीद चौक पर हाइवा ट्रक के चपेट में आया युवक, मौत गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.