वरिष्ठ संवाददाता, जनवरी 31 -- आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की गोरखपुर सेक्टर की विजिलेंस टीम ने मऊ के पूर्व आपूर्ति क्लर्क गगन कुमार सिंह के बिहार और झारखंड स्थित ठिकानों पर सर्च कार्यवाही की। इसमें 17 करोड़ की संपत्ति का पता लगा है। यह कार्रवाई गगन कुमार के पैतृक आवास गुलनी कुशहा, थाना शम्भूगंज, जनपद बांका और भागलपुर (बिहार) और देवघर (झारखंड) में स्थित भवन, गोदाम और फ्लैट पर की गई है। गगन सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के तथ्य सामने आने पर शासन ने अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के आदेश दिए थे। इसी क्रम में गोरखपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान विवेचक निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय ने न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर सर्च के लिए चार टीमों का गठन किया था। टीम का नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.