मऊ, दिसम्बर 18 -- मऊ, संवाददाता। गुजरात के विख्यात मूर्तिकार रामसुतार का मऊ जिले से गहरा नाता रहा। दरअसल, यहां महादेव मंदिर में प्रतिष्ठापित 51 फीट ऊंची भगवान शंकर की मूर्ति की डिजाइन उन्होंने ही बनाई थी। इसके निर्माण में उनका अहम योगदान था। करीब आठ महीने कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने कला को मूर्त रूप दिया था। काम में एक करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसका लोकार्पण कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने किया। दर्शन-पूजन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। तमसा नदी किनारे महादेव मंदिर में 10 दिसंबर, 2023 को मूर्तिकार रामसुतार और उनके पुत्र अनिल सुतार ने भगवान शंकर की मूर्ति का निर्माण शुरू किया। 10 अगस्त, 2024 को यह बनकर तैयार हुई। मऊ महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी और महासचिव रामसकल चौहान ने बताया कि 18 अगस्त, 2024 को ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.