मऊ, जनवरी 26 -- मऊ, संवाददाता। थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत देईथान के पास रविवार की देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायर करके भाग रहे बाइक सवार 50-50 हजार के इनामिया दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपागंज भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना कोपागंज क्षेत्र के टड़ियांव खाद गोदाम के पास 13 जनवरी की रात में आभूषण कारोबारी से बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने असलहे के बल पर लाखों रुपये के आभूषण लिए थे। आभूषण लूटकांड मामले में महिला समेत पांच लूटेरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में दो बदमाश फरार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.