मऊरानीपुर में आरएसएस की बैठक हुई
झांसी, अक्टूबर 4 -- मऊरानीपुर। मऊरानीपुर खंड के भण्डरा स्थित संस्कार अकादमी स्कूल में आरएसएस की बैठक हुई। जिसमें संघ की गतिविधियों के विस्तार, नियमित शाखाओं के संचालन तथा ग्राम पंचायत स्तर पर शाखाओं को मजबूत करने पर चर्चा हुई। सह प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख सर्वेश उपस्थित रहे। उन्होंने सबसे पहले स्वयं सेवकों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायतों में संघ की शाखाओं के विस्तार और नियमित रूप से शाखाओं के संचालन पर जोर दिया। इस दौरान विनय, हरेंद्र मिश्रा, अजय पाल सिंह, पंकज सिंह, कार्तिक शर्मा, शिवा मिश्रा, ह्रदेश पटेल, अभिषेक श्रीवास, मोहित प्रजापति सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.