गंगापार, जून 4 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। ससुराल से घर जा रहे युवक को दो बाइक पर आए तमंचाधारी चार बदमाशों ने तमंचा लगा कर बाइक, मोबाइल, आठ हजार रुपये लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है।होलागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बदली का पूरा निवासी रणधीर कुमार पुत्र राम मूर्ति यादव रविवार की शाम अपनी पत्नी को लेकर ससुराल प्रतापगढ़ के मानधाता क्षेत्र के तरौल पहुंचा कर मध्य रात्रि में वापस घर जा रहा था। मऊआइमा के ग्राम धनपारी का पूरा गदियानी पहुंचे थे तभी मुंह ढके दो बाइकों पर चार सवार उसकी बाइक रोकवा लिए और तमंचा सटा कर बाइक, आठ हजार रुपये, मोबाइल छीन कर चम्पत हो गए थे। पीड़ित ने इसकी सूचना यूपी डायल 112 नम्बर को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। फिर पीड़ित रणधीर कुमार ने स...