गंगापार, अप्रैल 26 -- कर्नाटक में आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पोल वॉल्ट खिलाड़ी आशीष यादव ने रजत पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। मऊआइमा के शाहबाजपुर सकरा गांव निवासी पृथ्वीपाल यादव के बेटे आशीष यादव ने रविवार को कर्नाटक के महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पोल वॉल्ट स्पर्धा में 4.70 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। आशीष की इस सफलता की खबर जैसे ही उनके घर और गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह भी पढ़ें- अफरोज को फेडरेशन कप एथलेटिक्स में रजत पदक आशीष की पढ़ाई रामेश्वर प्रताप इंटर कॉलेज, शाहबाजपुर में प्रधानाचार्य राम बहादुर यादव की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.