मऊ, नवम्बर 10 -- मऊ, संवाददाता। थाना रानीपुर क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास रविवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड में फरार दो मुख्य आरोपी बदमाश पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गए। इसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। इसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्टल, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और बिना नम्बर की बाइक बरामद किया। उधर हिस्ट्रीशटर हत्याकांड मामले का पर्दाफाश करते हुए सीओ मुहम्मदाबाद गोहना ने बताया कि 26 अक्टूबर हिस्ट्रशीटर राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह की हत्या अवैध संबंध की रंजिश को लेकर फिरौती देकर गिरफ्तार बदमाशों से कराई गई थी। थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत बाजार में 14 दिन पूर्व 26 अक्टूबर को हिस्ट्रीशीटर राजेश सिंह उर्फ मंटू सिंह की सरेआम अज्ञात बदमाशों ने गोली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.