मऊ, जून 7 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जनसेवा केन्द्र संचालिका से 1.30 लाख रुपये धोखाधड़ी के मामले में शनिवार को फरार आरोपी सिपाही को घोसी कोतवाली पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार सिपाही को जेल भेज दिया गया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सिपाही को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उसके खिलाफ जनसेवा केन्द्र की संचालिका से धोखाधड़ी समेत पुलिस कर्मियों से भी ट्रांसफर, पोस्टिंग के नाम पर धन वसूली की शिकायत मिली है। आरोपी सिपाही को रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय घोसी कोतवाली में गारद टीम में तैनात आरोपी सिपाही गजेन्द्र यादव की तैनाती है। उसके खिलाफ कोपागंज बाजार स्थित पुराना कोपा निवासिनी जनसेवा केन्द्र की संचालिका रितिका जायसवाल ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत किया था।

घटना...