मऊ, फरवरी 19 -- दोहरीघाट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे पर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास बुधवार को लगभग 12.30 बजे ट्रेलरों की भिड़न्त हो गई। इस दौरान कोलकता से कोयला लादकर गोरखपुर जा रहे ट्रेलर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेलर धूं-धूं करके जल उठा, आग की चपेट में आने से वाहन चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पाते ही अग्निशमन दल, क्षेत्राधिकारी घोसी, थानाध्यक्ष दोहरीघाट, थानाध्यक्ष घोसी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। ट्रेलर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। झारखंड राज्य के चोपारन निवासी 26 वर्षीय संदीप राना पुत्र रामसेवक ट्रेलर पर कोयला लादकर हल्दिया कोलकता से गोरखपुर जनपद के सहजनवा के लिए जा रहा था। इस दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.