मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ, संवाददाता। हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अरदौना रेहिया में 17 वर्षीय किशोर की हत्या मामले में पुलिस टीम ने मंगलवार को हत्यारोपित सीआईएसएफ जवान और उसके भतीजे को सेहबरपुर से बसारिखपुर जाने वाली रोड स्थित काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि हत्या की घटना प्रेम प्रसंग को लेकर की गई थी। हत्यारोपितों के पास से हत्या में प्रयुक्त पेचकस और मृत किशोर का मोबाइल फोन बरामद किया गया। हत्याकांड में शामिल पांच आरोपित अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। गिरफ्तार हत्यारोपियों में सीआईएसएफ का जवान है, जो लड़की का चाचा है।स्थानीय थाना क्षेत्र के अरदौना रेहिया गांव निवासी 17 वर्षीय विपुल यादव पुत्र भूपेन्द्र यादव इंटरमीडिएट का छात्र था। रविवार की देर रात को मोबाइल पर फोन आने के बाद वह घर से बाहर चला गया था और वापस लौटकर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.