मऊ, फरवरी 17 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना चिरैयाकोट क्षेत्र अंतर्गत छपरा चकबदरुदीन गांव में रविवार की देर रात को छत से रास्ते घर में घुसकर चोर एक ही रात तीन घरों से आभूषण, नगदी समेत पांच लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा ले गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना, सर्विलांस, एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। लेकिन चोरों का कोई भी सुराग नहीं लग सका है। मामले के पर्दाफाश के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। स्थानीय चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसेना पुलिस चौकी के ग्राम छपरा चक बदरुद्दीन गांव निवासी अरुण कुमार सिंह पुत्र स्व. विजय बहादुर सिंह के घर चोर रविवार की देर रात को पीछे से छत के रास्ते चढ़कर आंगन का रोशनदान तोड़ते हुए अंदर घुस गए...